Technical Hindi Guruji

आपकी हर मोड़ पर Technical Hindi Guruji

Wednesday 9 January 2019

RRB Group D result & Answer key update: खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी

RRB Group D result & Answer key update: खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी

Railway Group D Result & Answer Key Date Declared 

RRB Group D answer key, Result latest update 2018:

आरआरबी ग्रुप डी अभ्यर्थियों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने वाली है। उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बहुत से उम्मदीवारों ने अभी से पीईटी परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है।

रेलवे ग्रुप डी उत्तर कुंजी 11 जनवरी को जारी होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 तक सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आयोजित किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरबी अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 11 जनवरी को जारी की जा सकती है। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा और आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट फरवरी में जारी किया जा सकता है। 


उम्मीदवार अपने आरआरबी की औफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने User ID व Date of Birth की मदद से Answer Key  चेक कर सकेंगे। 


रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है।


जो उम्मीदवार RRB ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा। 


अधिक जानकारी के लिये विडियो देखे।।।
                                  👇👇👇👇


No comments:

Post a Comment