Technical Hindi Guruji

आपकी हर मोड़ पर Technical Hindi Guruji

Tuesday 7 April 2020

बदायूं में कोरोना मरीज़, Budaun Corona, Sehaswan Corona



सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव को फिलहाल जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसे बरेली भेजने की तैयारी चल रही है। बाकी अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
एक अप्रैल की रात सहसवान कस्बे के मदरसे और मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान तहसील के नजदीक स्थित मस्जिद में मुंबई (महाराष्ट्र) के बटाला के छह पुरुष समेत अन्य मदरसे और मस्जिदों में 38 लोग मिले थे। इन्हें पन्नालाल इंटर कॉलेज और नगर पालिका में आइसोलेट किया गया था लेकिन मुंबई के छह लोगों को संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये लोग 14 फरवरी को सहसवान आए थे। तभी से ये लोग मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार शाम इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार चल रहा था। इधर, सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से आई जांच रिपोर्ट में मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वांरटीन करने के इंतजाम उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए गए थे लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्थाओं को न देखते हुए पॉजिटिव को बरेली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। 

सहसवान में तहसील के पास मस्जिद में रह रहे मुंबई के ये लोग 14 फरवरी को आए थे। हमें जैसे ही पता चला कि एक पॉजिटिव केस आया है वैसे ही हमने निदेशक चिकित्सा से बात की। जिस पर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस को मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाए। हम इसे बरेली शिफ्ट कर रहे हैं। सहसवान को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी ये लोग किन किन लोगों से मिले। इसका पता लगाया जा रहा है। -कुमार प्रशांत, डीएम बदायूं 

No comments:

Post a Comment