Technical Hindi Guruji

आपकी हर मोड़ पर Technical Hindi Guruji

Monday 8 January 2024

New Mahindra Bolero 2026 ने इस ठंड में बढ़ाया भारत की मार्केट का तापमान, टाटा और ह्युंडई की हिली मार्केट

New Mahindra Bolero 2026 ने इस ठंड में बढ़ाया भारत की मार्केट का तापमान, टाटा और ह्युंडई की हिली मार्केट

 

New Mahindra Bolero 2026: महिंद्रा फिलाल भारत की चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही महिंद्रा भारत में एक बेहतरीन एसयूवी निर्माता कंपनी के तौर पर भी जानी जाती है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में कई बेहतरीन एसयूवी शामिल है जिसमें की एक नाम महिंद्रा बोलेरो का भी आता है, जिसे की काफी लंबे समय से एक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है और उम्मीद किया जा रहा है कि 2026 तक महिंद्रा अपनी वर्तमान बोलेरो को नए फेसलिफ्ट अवतार के साथ भारत में पेश करेगी।
महिंद्रा बोलेरो वर्तमान में ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में बेहतरीन काम में उपयोग किया जाता है। क्योंकि ये ताकतवर और एक अच्छे लुक के लिए जानी जाती है। इसे ग्रामीण इलाकों में सबसे पॉपुलर एसयूवी के रूप में जानी जाती है, साथ ही इसका प्रयोग कई सरकारी कामों में लिया जाता है। आप इसकी लोकप्रियता को इस प्रकार समझ सकते हैं कि, आज भी महिंद्रा बोलेरो की कई हजार यूनिट प्रति माह बिकती है। और कंपनी इसी हिस्सेदारी को और ज्यादा बढ़ाने के लिए वर्तमान बोलेरो को अपडेट करने की योजना बना रही है।

Mahindra Bolero 2026 Design:
आगामी महिंद्रा बोलेरो की एक रेंडर छवि सामने आई है जिससे कि इंस्टाग्राम पर SRK डिजाइन के द्वारा साझा किया गया है। रेंडर में सामने आई छवि काफी ज्यादा बेहतरीन है। और उम्मीद किया जा रहा है कि इसी तरह की कुछ डिजाइन भाषा के साथ आगामी महिंद्रा बोलेरो को पेश किया जाएगा।

डिजाइन की गई छवि में हमें सामने की तरफ और वर्तमान महिंद्रा बोलेरो नियो का डिजाइन देखने को मिलता है, जबकि साइट प्रोफाइल लैंड क्रूजर Prado से ली गई है, जो कि इस बल्कि और हैवी व्हीकल बनती है। ग्रामीण इलाकों में इसी तरह की वहां की जरूरत है।
इसमें सामने की तरफ सिक्स स्लॉट ग्रिल के साथ नया एलईडी हेडलाइट और फोग लाइट के साथ नीचे की तरफ ब्लैक फिनिश के साथ स्किड प्लेट मिलता है। जबकि साइड में इसे एक बेहतरीन मिश्र धातु के पहियों के साथ पेश किया गया है। पीछे की तरफ भी हमें नया डिजाइन किया गया एलइडी टेल लाइट की कुछ झलक देखने को मिलती है।

Mahindra Bolero 2026 Cabin And Features List:
आगामी महिंद्रा बोलेरो के केबिन को भी फिर से डिजाइन किया जाने वाला है। इसे नया डैशबोर्ड लेआउट के साथ सेंट्रल कंट्रोलर नई स्टेरिंग व्हील के साथ पेश किया जाने वाला है। इसके साथ ही इसे नया लेदर सीट के साथ नई सेटिंग लेआउट के साथ भी पेश किया जाएगा।

New Mahindra Bolero 2026:
फीचर्स में उम्मीद किया जा रहा है, कि इसे 10 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने वाली है। अन्य हाईलाइट में इसे ऑटोमेटिक एसी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट मिलने वाला है।


Mahindra Bolero 2026 Engine:
बोनट के नीचे से स्कॉर्पियो एन के इंजन विकल्प के साथ संचालित किए जाने की संभावना है। इसे 2.2 लीटर डीजल इंजन और 2.02 लेटर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। हालाँकि की कंपनी की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हो सकता हैं कि कंपनी से एक नए इंजन विकल्प के साथ भी पेश करें।


Mahindra Bolero 2026 Price In India:
आगामी नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो की कीमत वर्तमान महिंद्रा बोलेरो की कीमत से प्रीमियम होने वाली है। वर्तमान में महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.79 लाख रुपए से 10.80 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है।

No comments:

Post a Comment